From Rishikes and published in Rastriya Sahara
daily newspaper, dehradun on 23-09-2014
टीम इंडिया को विश्व कप में जीत दिलाने के लिए साइकिल यात्रा
| ||
ऋ षिकेश (एसएनबी)। क्रि केट विश्व कप 2015 में भारतीय टीम की जीत के लिए क्रि केट प्रेमियों ने अभी से तरह-तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। इसी सिलसिले में एक क्रि केट प्रेमी ने साइकिल यात्रा करने का मन बनाया है। सुनने में जरा अजीब सा लग रहा है। मगर वर्ष 2011 में विश्व कप से पूर्व साइकिल यात्रा कर चुके इस शख्स को लगता है कि इस बार उसकी यात्रा इतिहास को दोहराएगी। मीलों साइकिल यात्रा करने को बेताब इस शख्स का नाम है ज्ञानेंद्र सिंह (कवि ज्ञानी हिंदुस्तानी)। 44 वर्षीय ज्ञानेंद्र ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित कुंडेश्वरी गांव का रहने वाला है, जो कि इनदिनों ऋ षिकेश पहुंचा है। तीर्थक्षेत्र की यात्रा करने के पीछे भी उसका मकसद टीम इंडिया की जीत के लिए कामना करना है। सोमवार को राष्ट्रीय सहारा से मुलाकात में ज्ञानेंद्र ने अपनी अब तक की यात्राओं के अनुभवों को साझा किया। ज्ञानेंद्र ने बताया कि उसने साइकिल से 2002 में पहली यात्रा के तहत सांप्रदायिक सद्भाव व विश्वशांति के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा तक 3000 किमी का सफर तय किया। जिसके बाद वर्ष 2011 में क्रि केट विश्व कप में भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए करीब 2500 किमी यात्रा की थी। इसके अतिरिक्त 2012 में भी वह दो बार विभिन्न राज्यों का साइकिल से सफर पूरा कर चुका है। 5वीं यात्रा के तौर पर उसने 2013-14 में रामेश्वरम से मुंबई तक अपराध नियंतण्रव विश्वशांति का प्रचार करने के लिए करीब 7445 किमी की यात्रा की। उसने बताया कि अब वह अपनी छठवीं यात्रा पुन: क्रि केट विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के लिए करना चाहते हैं। इसके लिए 14 नवम्बर को मुंबई से कोलकाता तक यात्रा की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए क्रि केट पर आधारित 12 गीतों की रचना भी की है, जो कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर किताबबद्ध कर प्रचारित की जाएगी। खास बात यह है कि ज्ञानेंद्र वर्ष 2011 में भारतीय टीम की जीत को अपनी साइकिल यात्रा का प्रतिफल मानते हैं। इसी उद्देश्य से इस बार भी वह विश्वकप से पूर्व साइकिल यात्रा करने का मन बना चुका है।
ज्ञानेंद्र का है 2015 क्रि केट विश्व कप से पूर्व मुंबई से कोलकाता तक की यात्रा का प्लान पिछले विश्व कप से पूर्व भी की थी यात्रा
|
Tuesday, 23 September 2014
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment